वेद मंत्रों के ऊपर लिखे ऋषि - ধর্ম্মতত্ত্ব

ধর্ম্মতত্ত্ব

ধর্ম বিষয়ে জ্ঞান, ধর্ম গ্রন্থ কি , হিন্দু মুসলমান সম্প্রদায়, ইসলাম খ্রীষ্ট মত বিষয়ে তত্ত্ব ও সনাতন ধর্ম নিয়ে আলোচনা

धर्म मानव मात्र का एक है, मानवों के धर्म अलग अलग नहीं होते-Theology

সাম্প্রতিক প্রবন্ধ

Post Top Ad

স্বাগতম

12 August, 2022

वेद मंत्रों के ऊपर लिखे ऋषि

 कुछ लोगों एक भ्रांति हो जाती है कि अग्निव्रत नैष्ठिक जी वेद मंत्रों के ऊपर उल्लेखित विभिन्न ऋषियों को दो प्रकार का मान रहे हैं। एक मानव ऋषि, दूसरे सूक्ष्म प्राण ऋषि। वेद मंत्रों पर लिखे ऋषि को महर्षि दयानन्द जी केवल मानव ऋषि ही मानते हैं। महर्षि दयानन्द के द्वारा उन्हें सूक्ष्म प्राण के रूप में कहीं कहा गया नहीं मिलता। उन्हें सूक्ष्म प्राण रूप मानने की वैज्ञानिक दृष्टि महर्षि के अनुकूल कैसे है

यह प्रश्न देखने में बहुत सही प्रतीत होता है किंतु गंभीरता से ऋषि के ग्रंथों को पढ़ने तथा वेद पर विचार करने पर इसका उत्तर मिल जाता है तो आइए विषय को प्रारंभ करते हैं

        वेदों के ऊपर उल्लिखित ऐतिहासिक मानव ऋषि की महर्षि दयानंद जी की मान्यता तो आचार्य अग्निव्रत जी की भी है, परन्तु प्राणरूप ऋषि की मान्यता पर आपको आपत्ति है। जरा, इस पर विचारें कि कई स्थानों पर जो ऋषि मंत्र के ऊपर उल्लिखित हैं, वही ऋषि मंत्र में भी हैं। तब क्या मंत्र में उल्लिखित ऋषि ऐतिहासिक है? यदि हाँ, तो वेद में मानव इतिहास सिद्ध हुआ, जो महर्षि दयानंद जी के मन्तव्य के प्रतिकूल है और आप भी नहीं मानेंगे। तब मंत्र में उल्लिखित ऋषि ऐतिहासिक न होकर कोई पदार्थ विशेष हुआ, भले ही वह कुछ भी क्यों न हो। इस कारण उसका अर्थ यौगिक ही होना चाहिए। ऋग्वेद १.२४ सूक्त का एक ऋषि शुनःशेप है तथा ऋग्वेद १.२४.१२ व १३ मंत्रों में भी 'शुनःशेप' शब्द विद्यमान भी है, जिसका अर्थ महर्षि ने 'शुनो विज्ञानवत् इव शेपो विद्यास्पर्शो यस्य सः' अर्थात् अत्यन्त ज्ञान वाला विद्वान किया है, इसी प्रकार अनेक उदाहरण दिये जा सकते हैं। तब इतना तो स्पष्ट है कि मन्त्रों के ऊपर लिखे ऋषिवाची शब्द जहाँ मंत्र के प्रथम साक्षात् कर्ता का रूढ़ नाम है, वहीं इनका यौगिक अर्थ भी होता है, जो ऐतिहासिक ऋषि से पृथक् है। तब दो अर्थ सिद्ध हो ही गये। अब क्योंकि इस सूक्त का महर्षि ने आधिदैविक अर्थ नहीं किया. इस कारण शुनःशेप का अर्थ आधिदैविक (वैज्ञानिक) नहीं किया। यदि आधिदैविक अर्थ करें तो ऋषि का वैज्ञानिक अर्थ भी होगा, जो आचार्य जी ने ऐतरेय ब्राह्मण के शुनःशेप आख्यान में किया है। तब आचार्य अग्निव्रत जी का मत को ऋषि दयानंद जी के विरुद्ध कैसे मान लिया? ऋषि वा ऋषिवाची शब्दों का यौगिक अर्थ अपने भाष्य में महर्षि दयानंद जी ने किया भी है और अनेकत्र ऋषि शब्द का अर्थ विभिन्न प्रकार के प्राण किया ही है। भरद्वाज, जमदग्नि, वामदेव, अत्रि, शुनःशेप, वसिष्ट, गोतम आदि अनेक ऋषियों के यौगिक अर्थ महर्षि ने किये हैं और इनमें कई अर्थ आधिदैविक भी हैं, तो अनेकत्र केवल ऋषि शब्द का आधिदैविक अर्थ किया, तब भी बुद्धि में नहीं बैठ सके, तो महर्षि का क्या दोष है?

वेद मंत्रों के ऊपर लिखे ऋषि

क्या आप मनुस्मृति के इस प्रसिद्ध श्लोक 

सर्वेषां तु स नामानि कर्माणि च पृथक् पृथक्।

वेद शब्देभ्य एवादौ पृथक् संस्थाश्च निर्ममे॥

को भी नहीं समझते, जो पुकार-2 कर आप जैसों को जगा रहा है कि सृष्टि में सभी मनुष्यों ने सभी नाम वेदों में से देख कर रखे अर्थात् जो वैदिक पद यौगिक थे उन्हें रूढ़ रूप में अपने नाम के रूप में ग्रहण कर लिया। इसी को दृष्टिगत रखकर पं. भगवद्दत्त जी रिसर्च स्कॉलर अपने निरुक्त भाष्य १.४ में पृष्ठ 19-20 पर लिखते हैं- "घोर पुत्र प्रगाथ ऋषि की यह ऋचा है। ऋग्वेद ८.६२.११ का प्रसंग, अंगिरा के आठ पुत्रों में से घोर एक है। अंगिरा आग्नेय परमाणुओं का योग विशेष है। उसका पुत्र घोर और तत्पुत्र प्रगाथ भी आग्नेय परमाणुओं के योग के उत्तरोत्तर रूप हैं। उस प्रगाथ रूप और इन्द्र के संयोग से जो साफल्य सृष्टि निर्माण समय हुआ, उसी का कथन इस ऋचा में है। यह प्रगाथ भी मध्यम स्थानी है। लोक में भी अंगिरा, घोर और प्रगाथ नाम वेद से लेकर (वेदशब्देभ्य एवादौ मनुः १.२१) ऋषि परिवार में रखे गये।" इस प्रकार ये यौगिक अर्थ वाले ऋषि प्राण ही उस-2 छन्द (मंत्र) के उपादान कारण होते हैं। आप यह मानते हैं कि महर्षि ने जो बात जहाँ जितनी बतायी, हमें उतनी ही ग्राहय है। यदि अन्यत्र किसी स्थान पर उसी पद के दूसरे अनेक अर्थ हों, तो भी उनसे इसका कोई सम्बंध नहीं, यह स्थूल बुद्धि का ही परिचायक है। महर्षि ने वेद भाष्य में कहाँ-2 से कैसे-2 प्रमाण व अर्थों को ग्रहण किया है? ऋग्वेद १.१.१ में ही कितने प्रमाण दिये, कहाँ-2 से कैसे-2 अर्थ किये? क्या आप कभी सोच सकेंगे? आपके अनुसार तो यदि 'अग्नि पद हजार बार आया हो तो उसके हजार अर्थ ही होने चाहिए क्योंकि कहीं का अर्थ अन्यत्र लग ही नहीं सकता। तब तो किसी भी पद का अर्थ कोई नहीं कर पायेगा क्योंकि उसका अर्थ किसी कोष में देखें, तो यह देखना होगा कि वह अर्थ कहाँ से लिया? किस प्रसंग से लिया और जहाँ से लिया, वहाँ भी वही अर्थ क्यों व किसने किया? यह कौन बतायेगा? सारे शब्दकोष व्यर्थ हो जायेंगे। हाँ, अर्थ में मनमानी तो नहीं हो सकती परन्तु किसी भी अर्थ से मंत्र के पूर्वापर प्रकरण में संगति में कोई बाधा नहीं है बल्कि और भी सुन्दर संगति लगती है, तो वह अर्थ आचार्य अग्निव्रत जी को ग्राहय है, अन्यथा नहीं। यही अर्थ करने का एक कसौटी है। ऋषि नामों को अर्थ में प्रयोग करते हुए प्रख्यात आर्य विद्वान् पं. शिवशंकर जी काव्यतीर्थ ने इन्द्र व इन्द्राणी के संवाद के रूप में इन मंत्रों का ग्रहण किया है। यदि ऋषि केवल ऐतिहासिक ही माने जायें तो उनके संवाद के रूप में मंत्रों की उत्पत्ति होना सिद्ध होगा फिर वेद अपौरुषेय न होकर पौरुषेय हो जायेंगे। शायद पं. जी को यह दृष्टि आचार्य सायण से मिली है। आचार्य सायण भी ऐसा ही कह रहे हैं। यदि वे ऋषि यौगिक अर्थ में हैं, तब मंत्र के ऊपर उल्लिखित ऋषि पं. जी की दृष्टि में दो प्रकार के सिद्ध हुए।

अब हम शतपथ ब्राह्मण का प्रमाण देते हैं, जिसमें प्राणों को ऋषि कहा है

प्राणा ऋषयः (श०ब्रा०७.२.१.५)

जो लोग कहते हैं कि ऋषि दयानंद जी ने ऋषि को सूक्ष्म प्राण नहीं माना है, उन लोगों ने न तो ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका पढ़ा और न ही ऋषि का वेद भाष्य पढ़ा, अगर पढ़े होते तो ऐसी शंका कदापि न करते, चलिए कोई बात नहीं ऐसे लोगों के लिए हम ऋषि दयानंद जी का भी प्रमाण देते हैं, ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका में यहां महर्षि दयानंद जी ऋषि का अर्थ प्राण स्वयं ही नहीं लिखते अपितु ऐतरेय का प्रमाण दे कर लिखते हैं

ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका [वेदविषयविचारः]

यहां स्पष्ट है कि ऋषि दयानंद जी ने प्राचीन प्राण ऋषि रश्मियों को तथा नवीन प्राण उनसे उत्पन्न वेद मंत्रों को ही कहा है अन्य को नहीं। क्योंकि इसी अध्याय में ऋषि ने बताया है कि ऋषि नाम मंत्र, प्राण और तर्क का भी है।

ऋग्वेद १.१.२ के भाष्य में ऋषि दयानंद जी ने ऋषि का अर्थ प्राण भी किया है।

प्राणों के रश्मि होने का प्रमाण

प्राणा कम्पनात्। (ब्रह्मसूत्र 1/3/39)

प्राणा रश्मयः (तैत्तिरीय ब्राह्मण 3/2/5/2)

अब हम कुछ आर्ष ग्रंथों का प्रमाण देना चाहते हैं, जहां पर ऋषि नामों का प्राणों के रूप में व्युत्पत्ति की गई है

 ऐतरेय आरण्यक २.२.१ के अनुसार गृत्समद, विश्वामित्र, वामदेव, अत्रि, भरद्वाज, वसिष्ठ, प्रगाथ आदि नाम प्राणों के हैं।

शतपथ ८.१.१.६ में कहा है प्राणो वै वसिष्ठऋषि।

शतपथ ८.१.१.९ में कहा है मनो वै भरद्वाजऋषि।

शतपथ ६.१.२.२८ में कहा है प्राणो वा अङ्गिराः।

शतपथ ८.१.२.९ में कहा है वाग् वै विश्वकर्मा ऋषिः।

कौषीतकि ब्राह्मण १०.५ में कहा है वाग् वै विश्वामित्रः।

इस प्रकार ऋषि दयानंद जी के ग्रंथों को न समझ कर वेदों के स्वरूप को यथार्थ में न समझने से अनेक भ्रान्तियां व समस्यायें जन्म ले सकती हैं।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो और कुछ नई जानकारी मिली हो तो शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सत्य पहुंच सके।

संदर्भित एवं सहायक ग्रंथ

1. ऋग्वेद भाष्य - भाष्यकार महर्षि दयानंद सरस्वती जी

2. ऋग्वेदादि भाष्य भूमिका - लेखक महर्षि दयानंद सरस्वती जी

3. वेदविज्ञानभाष्यमण्डनम् आर्यसत्यजिद्भ्रमभञ्जनम् - लेखक आचार्य अग्निव्रत नैष्ठिक जी

4. कौषीतकि ब्राह्मण

5. शतपथ ब्राह्मण

6. ऐतरेय आरण्यक

No comments:

Post a Comment

ধন্যবাদ

বৈশিষ্ট্যযুক্ত পোস্ট

যজুর্বেদ অধ্যায় ১২

  ॥ ও৩ম্ ॥ অথ দ্বাদশাऽধ্যায়ারম্ভঃ ও৩ম্ বিশ্বা॑নি দেব সবিতর্দুরি॒তানি॒ পরা॑ সুব । য়দ্ভ॒দ্রং তন্ন॒ऽআ সু॑ব ॥ য়জুঃ৩০.৩ ॥ তত্রাদৌ বিদ্বদ্গুণানাহ ...

Post Top Ad

ধন্যবাদ